
दाे दिनाें से लगातार आसमान में बादल, घना काेहरा छाने व दिनभर धूप नहीं निकलने के कारण बुधवार काे ठंड काफी बढ़ गई। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में लाेग ठिठुरते रहे। 50 वर्षाें में दूसरी बार 9 दिसंबर काे दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा। रात का तापमान भी 11 डिग्री पर आ गया। दिन-रात के तापमान का गैप सिर्फ 7.1 डिग्री बच जाने के कारण भी ठंड का अधिक अहसास हुआ। इसके पहले सिर्फ 2016 में दिन का तापमान 18 डिग्री रहा था।
हालांकि, माैसम विभाग के अनुसार गुरुवार दोपहर से बादल छंटने व धूप निकलने के आसार हैं। इससे दिन का तापमान बढ़ सकता है। बीते 6 दिसंबर की रात से लगातार आसमान में बादल के साथ घना काेहरा छा रहा है। वाहन चालकाें काे दिन में भी लाइट जलानी पड़ रही है। रात में ताे लाइट जलाने पर भी सड़क दूर-दूर तक नहीं दिखती।
दूरगामी वाहनाें के चालक मुख्य सड़कों के किनारे लगाकर रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। उधर, तापमान में लगातार कमी से पाला पड़ने लगा है। इस कारण ठंड की चुभन जहां अधिक हाे गई है, वहीं फसलों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार इस दाैरान पुरवा हवा की रफ्तार केवल 4 से 8 किलाेमीटर के बीच रहने से हवा में प्रदूषण की मात्रा भी अधिक रह रही है। सुबह में घना काेहरा व प्रदूषण काे लेकर विजिबिलिटी 200 से 1200 मीटर के बीच रह रही है।
डॉक्टरों की सलाह- बरतें विशेष एहतियात
ऐसे मौसम में डॉक्टरों ने विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। फिजिशियन डाॅ. नवीन कुमार ने बताया कि ठंड में बाहर का तापमान कम हाे जाता है, जबकि गर्म पानी से स्नान करने के दाैरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है। स्नान गुनगुना पानी से ही करें, अधिक गर्म हाेने पर बाल झड़ने या डेंड्रफ की समस्या आ सकती है।
उधर, चर्म राेग विशेषज्ञ डाॅ. आरएन शर्मा ने बताया कि अधिक दिनाें तक एक ही उलेन कपड़ा पहने रहने से अलर्जी हाेती है। इससे अल्ट्रीकेरिया हाेता है, यानी खुजली हाेने लगती है। यह एक से दूसरे काे भी हाे सकता है। बचने को स्नान के बाद या पहले नारियल तेल लगाएं।
हालात
- रात का तापमान आ गया 11 डिग्री सेल्सियस पर
- दिन-रात के तापमान का गैप सिर्फ 7.1 डिग्री रहा
- दाे दिनाें से बादल और काेहरा, नहीं निकली धूप
- आज दाेपहर से छंटेगा बादल, बढ़ सकता पारा
असर
- ट्रेन समेत अन्य वाहनाें की रफ्तार भी हुई धीमी
- वाहन चालकाें काे दिन में जलानी पड़ती लाइट
- धूप नहीं निकलने से आम गतिविधि प्रभावित
- पाला पड़ने से फसलों पर पड़ा प्रतिकूल असर
एहतियात
- गुनगुना पानी पीएं और स्नान भी गर्म पानी से ही करें
- बेडरूम से व स्नान बाद गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें
- नहाने का पानी ज्यादा गर्म न करें, झड़ सकते हैं बाल
- शरीर में खुजली जैसा हाे ताे नारियल का तेल लगाएं