MUNGER

Munger Fort



MUNGER
आज का मुंगेर प्रमंडल 1972 के पूर्व मुंगेर जिला है। सर्वप्रथम 1976 में बेगूसराय अनुमंडल को जिला का दर्जा देकर इससे अलग कर दिया गया।उसके बाद १९८८ में खगड़िया ,१९९१ में जमुई और १९९४ में लखीसराय व शेखपुरा भी अलग होकर नए जिले के रूप में अस्तित्व में आ गया। अभी मुंगेर जिले में कुल १२ अनुमंडल व् ५७ प्रखंड तथा अंचल हैं। २०११ की जनगणना के अनुसार मुंगेर प्रमंडल की कुल आबादी  ९३.६२ लाख है।                                              मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत चार लोकसभा मुंगेर,जमुई ,बेगूसराय व् खगड़िया आते हैं। साथ ही शेखपुरा जिले का बरबीघा विधानसभा नवादा लोकसभा   तथा मुंगेर जिले का तारापुर विधानसभा बांका लोकसभा के अंतर्गत शामिल है।
मुंगेर प्रमंडल के विधानसभा क्षेत्र  
मुंगेर: मुंगेर,जमालपुर व तारापुर विधानसभा   
जमुई : जमुई ,सिकंदरा(सु ) ,झाझा व चकाई विधानसभा 
लखीसराय : लखीसराय व सूर्यगढ़ा 
शेखपुरा : शेखपुरा  व  बरबीघा 
बेगूसराय : बेगूसराय ,मटिहानी ,तेघड़ा ,बछवाड़ा ,चेरिया बरियारपुर ,बखरी(सु )  व साहेबपुर कमाल 
खगड़िया : खगड़िया ,अलौली(सु )  ,बेलदौर व् परबत्ता विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 
मुंगेर प्रमंडल के अंतर्गत मुंगेर एवं बेगूसराय  नगरनिगम जमुई ,खगड़िया ,लखीसराय ,शेखपुरा नगर परिषद व ९ नगर पंचायत कार्यरत हैं। 
_BEGUSARAI
_JAMUI
_KHAGARIA
_LAKHISARAI
_SHEIKHPURA