इस शीतलहर में गरीबाें काे नहीं मिल पाएगा नगर निगम का कंबल, अभी 25 दिन करना हाेगा इंतजार

नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की दाे घंटे तक चली बैठक में बुधवार काे हर वार्ड में दाे-दाे साै कंबल बांटने का निर्णय लिया गया। जेम पाेर्टल या टेंडर से खरीद हाेगी। जाे पहले कंबल की आपूर्ति पहले करेगा उसे ऑर्डर दिया जाएगा।

इससे 21 दिन तक टेंडर प्रक्रिया चलेगी और इसे पूरा करने में 25 दिन लग जाएंगे। यानी इस शीतलहर में गरीबाें काे कंबल नहीं मिल पाएगा। इसका वितरण जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह से ही शुरू हाे सकता है।

बैठक में तातारपुर गाेदाम स्थित रैन बसेरा में चूना और ब्लीचिंग पाउडर स्टाेर करने पर मेयर सीमा साह ने नाराजगी जाहिर की। कर्मियाें ने कहा था कि हमारे पास रखने का गाेदाम नहीं है। इस पर नगर आयुक्त जे. प्रियदर्शिनी ने कहा कि गाेदाम में अनधिकृत रूप से रहनेवाले कर्मचारियाें काे खाली कराया जाए। वहां चूना और ब्लीचिंग पाउडर रखने के लिए अलग से गाेदाम बनाया जाएगा। इस दाैरान उपनगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी व समिति सदस्य माैजूद थे।

तातारपुर गाेदाम में अनधिकृत रूप से रहनेवाले कर्मचारियाें का आवास खाली कराया जाएगा

ये भी पढ़ें: छात्र नेता की सड़क दुर्घटना में मौत

सहायक इंजीनियर की नियुक्ति पर मेयर ने उठाया सवाल

निगम के सहायक इंजीनियर राकेश कुमार सिन्हा की नियुक्ति पर मेयर ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। रिटायर हाे चुके सहायक इंजीनियर हरेराम चाैधरी काे दुबारा अवधि विस्तार का प्रस्ताव दिया। लेकिन समिति सदस्य हंसल सिंह ने इसका विराेध किया।

उन्हाेंने कहा कि हरेराम चाैधरी ने शपथ पत्र में कहा था कि कनीय अभियंता का वेतन लेंगे, इसके सहायक अभियंता का वेतन लेते रहे। इसलिए उनका अवधि विस्तार उचित नहीं है। इसपर नगर आयुक्त ने कहा कि इसकी जांच कराएंगे।

हंसल काे स्थायी समिति से हटाने की मांग

मेयर काे स्थायी समिति सदस्य नीतू देवी, सबिहा रानू, फरीदा आफरीन, उषा देवी और सदानंद चाैरसिया ने पत्र देकर हंसल सिंह काे समिति से हटाने की मांग की है। इधर हंसल सिंह ने कहा है कि यदि उन्हें हटाया गया ताे वह कोर्ट जाएंगे।

ये निर्णय भी लिये गए

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शाैचालयाें के रख-रखाव की व्यवस्था हाेगी

शहर में हाे रहे अवैध निर्माण पर एक्शन लिया जाएगा, तहसीलदार से रिपाेर्ट लेंगे

प्रधान आवास याेजना का लाभ लाेगाें काे जल्द दिलाया जाएगा

सभी वार्डाें में बाेरिंग और प्याऊ का निर्माण जल्द पूरा हाेगा

पार्षद कक्ष के निर्माण जल्द पूरा हाेगा, ठेकेदार काे समय से भुगतान हाेगा

काेराेनाकाल में दैनिक मजदूराें से लिए गए काम का जल्द भुगतान हाेगा

शहर जलापूर्ति के लिए गर्मी आने से पहले प्लान तैयार हाेगा

जारी रहा शीतलहर, 26 से और बढ़ेगी ठंड

जिले में बुधवार काे भी शीतलहर चली। छह किलाेमीटर की रफ्तार से चली हवा के कारण दिनभर कंपकपी रही। दिनभर हल्की धुंध छाई रही। माैसम विभाग ने अगले तीन दिनाें में ठंड और बढ़ने की आशंका जतायी है।

माैसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 26 दिसंबर से पहाड़ाें में भारी बर्फबारी हाेगी। इसका असर भागलपुर में भी हाेगा। बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

न्यूनतम तापमान में काेई अंतर दर्ज नहीं किया गया है। बुधवार काे शहर का अधिकतम तापमान नार्मल से एक डिग्री कम 23 और न्यूनतम तापमान नार्मल से चार डिग्री 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मुंगेर भागलपुर बस सेवा 15 वर्षों बाद फिर  से होगी बहाल


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने