Mass Transfer of IAS and IPS in Bihar

13 जिलों में गए नए उप विकास आयुक्त


बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए  अभिलाषा शर्मा आईएएस को खगड़िया उप विकास आयुक्त के पद पर पोस्टिंग किया है।


भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है उनमें मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त गणेश कुमार मीणा को नगर आयुक्त दरभंगा, पटना सदर के एसडीओ तनय सुल्तानिया को उप विकास आयुक्त दरभंगा, दानापुर के एसडीओ तनजीत सिंह को उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी, एसडीओ शिवहर आरिफ अहसन को उप विकास आयुक्त जमुई, एसडीओ हिलसा विवेक रंजन को नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर,  एसडीओ सीतामढ़ी कुमार गौरव को उप विकास आयुक्त बक्सर, एसडीओ फारबिसगंज योगेश कुमार सागर को उप विकास आयुक्त  बक्सर, एसडीओ बगहा विशाल राज को उप विकास आयुक्त शिवहर तथा एसडीओ बखरी अनिल कुमार को उप विकास आयुक्त लखीसराय के रूप में पदस्थापित किया गया है।

कैमूर के अपर समाहर्ता सुमन कुमार को उप विकास आयुक्त गया, कटिहार के अपर समाहर्ता कमलेश कुमार सिंह को  पूर्वी चंपारण का उप विकास आयुक्त, बिहार लोक सेवा आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात संजय कुमार को समस्तीपुर में उप विकास आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दीपक सिंह को सिवान का उप विकास आयुक्त तथा विभागीय लोक शिकायत पदाधिकारी सुनील कुमार झा को मुजफ्फरपुर का उप विकास आयुक्त बनाया है।

Amazon की वेबसाइट से सस्ता सुंदर सामान खरीदें


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने