लोलचनमा की पाती

 

भाइयों,भैनों,मितरों 

लोलचन उर्फ लाल चन्द  का राम राम व सलाम

हमरे पिछले पत्र को आप लोगों ने पढ़ा पसन्द किया त हमको बहुते बन्हियाँ लगा।हम त खुशी के मारे लोट पोट हो रहे थे कि तभी ऊपर से गड़गड़ाहट सुनाई दिया।हड़बड़ा के बाहर निकले त देखे कि दु दु गो हवाई जहाज दन दनाते हुये हमरे छत के ऊपर से निकल गया।मन में घबराहट हुई कि कहीं ई दुष्ट चैना  फिन कौनो बनमाशी किया क्या? तनिक चिंता हुई लेकिन फिर मन को ढांढस बंधाये की धत बुरबक अभी कौनो मौन मोहन जी थोड़े न प्रधानमंत्री हैं। जब मोदी हैं तो सब मुमकिन है मुदा चैना का क्या मजाल कि हमरे ऊपर हमला कर दे।ई सब सोचते सोचते सांझ हो गया त सोचे कि तनि तीनबटिया पर जाके आज गांव, देश परदेस का हाल चाल पता कर लिया जाए।

तबहिये मित्तन ने आवाज दिया कि हो लोलचन चा मुखिया जी के यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा में नहीं चलना है।अब भगवान के पूजा का न्योता कौन खोजता है सो चल दिये मित्तन के साथे।वहां गए त देखे के बड़का भव्य आयोजन है, टेंट सामियाना सब लगल है।एगो मंच बनल था, अउ उ मंच पर बड़का उज्जर सन पर्दा पर सिनेमा जैसन समाचार चल रहा है।

Dreamhost की होस्टिंग खरीदें व अपनी Wordpress की वेबसाइट बनाये

बाकी बीच बीच में घरे से पूजा पाठ के कार्यक्रम का भी सिनेमा चल रहा था।उ समाचार पर गौर किये त समझ में आया के मोदी जी वाला रैफल विमान का फोटू है। ई भी समझ में आ गया कि बड़ी मिहनत करके हमारे बहादुर पायलट उ रैफल विमान को भारत की धरती पर उतार दिए हैं।सबलोग बड़ी अचरज से मन मुग्ध होकर समाचार देख रहे थे।बीच बीच में मुखिया जी के फोटो भी आता रहा जिसमें उ बताए के आज की पूजा देश के गौरव के लिये है और रैफल विमान के भारत आने की खुशी में है।

समाचार चैनलों में ई रैफल विमान के फ्रांस से चलने व भारत पहुंचने तक की पल पल की जानकारी दी जा रही थी।कुछलोग कह रहे थे देखिये यही अंतर है मोदी व मनमोहन में,भाजपा अउ कांग्रेस में।आज तक ले केतना मिग,सुखोई भारत ने खरीदे पर लोग को पतो नहीं चला कि केतना में खरीदाया और ओतना दूर से उसको भारत कैसे लाया।मोदी जी के राज में पहले से तीन गुना में भी ख़रीदाया तो भी लोग के बता के ख़रीदाया।

चैनल वाला पत्रकार सब विमान के खूबी को बड़ी विस्तार में बता रहा था।एक एक बारीकी से पूरी दुनियां को अवगत करा रहा था। त वहां बइठल सुक्कन बोला कि यही सब बतवा पहले हमरेसरकार को पता होता तो ई राहुल गांधी के मुहं पर मारकर उसको चुप करा देते।राहुल गांधी जब मोदी सरकार पर उल्टा सीधा आरोप जैसे के पिछली बार की तय कीमत से जादे दाम में खरीदने का लगा रहे थे त सरकार सही जबाव नय दे सकी।सरकार बोली ई कौनों खुद्दी व भूसा का डील थोड़ी न है जो सबको बता देंगे।फाइटर प्लेन कौनो जुगाड़ गाड़ी नहीं है इसलिये इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।हमलोग भी उ बेड़ियां सरकार के साथ थे।

पर आह जिस तरह से चैनल के पत्रकार, उ दु हजार के नोट में चिप होने की बात बताने वाले अप्पन चौधरी जी भी लगे हुये थे पूरी जानकारी देने में।सुक्कन कोना में बड़बड़ा रहा था कि ई चैनल वाला सब हमलोगों को खूबी सुना रहा है कि चैना को रैफल जहाज का राज बता रहा है।और ये राज खुले आम होना सही है तो फिर विपक्ष को समय रहते क्यों नहीं बताया गया।

अब सवाल है कि सुक्कन जैसे लोगों की सुनता कौन है? राज मुखिया जी जैसन लोगों का ही था,अभियो है अउ वइसने रहेगा।हम त मने मन यही सोच के गदगद हो रहे थे कि हमरा अहोभाग्य कि ई रैफल हमरे छत के ऊपर से भी गुजरा।

बाकी सब ठीके है अउ जान लटकल है अयोध्या में जहां पांच सौ बरिस के गुलामी से मुक्ति का जशन मनाया जाने वाला है।

Blogging की शुरुआत करने वाले A2Hosting

से मंथली होस्टिंग की शुरुआत कर सकते हैं।


अउ पैसा त आनी जानी है मुदा ई शुभ घडी देखने के लिए ही तो हम सब मोदी जी को लाये थे।मंदिर बन जाये त सब कष्ट दूर हो जाये,साक्षात अवतार धरती पर पधारे हैं सब ठीक कर देंगे ।

अब सांझ के गाय दुहने का समय हो गया है बौआ जी के यहां जाना है। ई बेरोजगारी में बौआ यादव के इहां सांझ सवेरे दुहाव का काम शुरू कर दिए हैं।

बाकी सब ठीके है फिर मन होगा त लिखेंगे आपबीती अपनी अगली पाती में 

तब तक ले 

राम राम 

आपका लोलचनमा



एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने