
पटना के गांधी मैदान में कड़ाके की ठंड के बीच युवा दौड़ लगा रहे हैं। इनमें अधिकतर राज्य और केंद्रीय स्तर पर होने वाली पुलिस की भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थी हैं। कंपकंपाती सर्दी भी इनके जोश और जज्बे को कम नहीं कर पाई। मंगलवार को पारा 8 डिग्री तक गिरा। ठिठुराने वाली ठंड में भी अभ्यर्थी दौड़ लगाकर सर्दी को पीछे करते दिखे।
पटना का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस
पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार को पटना अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गया का तापमान लगातार दूसरे दिन पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली।
बेगूसराय के लोकप्रिय छात्रनेता AISF के जिलाध्यक्ष सजग सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत 25 दिस. को होगा अंतिम संस्कार
नवगछिया होगा नगर परिषद, पीरपैंती नगर पंचायत, सुल्तानगंज का क्षेत्र बढ़ेगा