Bihar Election 2020 चर्चा चकाई की

चकाई विधान सभा मुंगेर प्रमंडल के दक्षिणी छोड़ पर स्थित है और पड़ोसी राज्य झारखण्ड की सीमा से सटा हुआ है। चकाई विधानसभा जमुई जिले के चकाई और सोनो सीडी ब्लॉक से मिलकर बना है।इस विधानसभा में लगभग ढाई लाख मतदाता हैं। वर्तमान में राजद की सावित्री देवी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।














आजादी के बाद इस विधान से चुने गए प्रतिनिधियों पर एक नजर। 
Year Member Political Party
 1962 लखन मुर्मू SOC 
1967 श्री कृष्ण सिंह सं सो पा 
1969 श्री कृष्ण सिंह सं सो पा
 1972 चन्द्र शेखर सिंह आई एन सी
 1977 फाल्गुनी प्रसाद यादव निर्दलीय
 1980 फाल्गुनी प्रसाद यादव बीजेपी
 1985 नरेंद्र कुमार सिंह आई एन सी
 1990 नरेंद्र सिंह जनता दल 1995
 फाल्गुनी प्रसाद यादव बीजेपी 
2000 नरेंद्र सिंह निर्दलीय 
2005 अभय सिंह लोजपा
 2005 फाल्गुनी प्रसाद यादव बीजेपी
 2010 सुमित कुमार सिंह जेएमएम 
2015 सावित्री देवी आरजेडी 
चकाई विधानसभा में ज्यादातर त्रिकोणीय मुकाबले होते रहे हैं।वैसे यह क्षेत्र काफी पिछड़ा माना जाता है यहां के कई गांव अभी भी बुनियादी सुविधाओं से मरहूम हैं।पहाड़ी व जंगल होने की वजह से विकास की किरणें अभीतक बहुत सी पंचायतों में नहीं पहुंच पाई हैं। झारखंड की सीमा से सटे होने व जंगली क्षेत्र होने की वजह से यह इस विधानसभा के कुछ इलाकों में नक्सलों का प्रभाव भी है। सुदूरवर्ती होने व हाल तक यातायात के साधनों के दुरुस्त न होने की वजह से अभी तक शहरी संस्कृति से यहां के ज्यादातर लोग अछूते हैं।अभी भी यहां के मतदाता सरल सहज व भोलेभाले हैं।यही वजह है कि यह विधानसभा बाहरी नेताओं का चारागाह बना हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने