राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में बिहार के पांच अधिकारियों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 सम्मान से बिहार को सम्मानित किया। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय संचार और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्रडू, एनआईसी के शैलेश कुमार श्रीवास्तव और नीरज कुमार तिवारी को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कोरोना काल में सरकार द्वारा बिहार के लोगों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र ने बिहार की प्रशंसा की। बिहार कोरोना सहायता मोबाइल ऐप से 21 लाख से अधिक लोगों को वित्तीय सहायता पहुंचाई गई।

इसके अलावा 1.64 करोड़ राशन कार्ड रखने वाले परिवारों को 3 महीने पहले का अग्रिम राशन प्रदान किया गया और 1000 रुपए की वित्तीय सहायता भी दी गई। विभिन्न माध्यमों से राज्य में लौटने वाले 15 लाख से अधिक श्रमिकों को 10000 से अधिक केंद्रों पर क्वारेंटाइन किया गया। उनके भोजन, रहने और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।




एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने