भास्कर उत्सव पेंटिंग प्रतियोगिता 2020 के 10 विजेताओं को मिले लैपटॉप और टैब

दैनिक भास्कर उत्सव 2020 में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के 10 विजेताओं को लैपटॉप और टैब से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में इसके अलावा 40 अन्य विजेताओं को कई आकर्षक पुरस्कार से नवाजा गया। दैनिक भास्कर कार्यालय में आयोजित समारोह में दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर सतीश सिंह और बिहार-झारखंड के सीओओ सौरेंद्र चटर्जी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

पेंटिंग का मुआयना करते मंत्री डॉ. अशोक चौधरी।

प्रतियोगिता की थीम थी-प्लास्टिक मुक्त धरती। प्रतियोगिता में 40 से अधिक सरकारी और निजी विद्यालयों के 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को लैपटॉप और टैब लेनोवो कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए।

इन्हें मिले लैपटॉप

सुमित दत्ता, करैली स्कूल, रांची
अमन शर्मा, आरपीएस कॉलेज, पटना
नेहा, डीएवी पब्लिक स्कूल, खगौल
राजश्री, सेंट माइकल हाईस्कूल, पटना
अभिनव आनंद, सेंट माइकल, पटना

इन्हें मिले टैब

निरंतर हर्षा, उषा मार्टिन स्कूल, पटना
सौरव कुमार सुमन, किलकारी, पटना
तन्नु कुमारी, बाल्डविन सोफिया, पटना
सोनल राय, लोयला हाईस्कूल, पटना
अनुप्रिया, लोयला हाईस्कूल, पटना

बच्चों के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी का संदेश, प्लास्टिक के खिलाफ चिंता भविष्य की गारंटी

शिक्षामंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि प्लास्टिक के बेजा इस्तेमाल के खिलाफ नई पीढ़ी की बड़ी चिंता, बड़ा सुकून देती है। यह भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, बेहतर जीवन की गारंटी है। डॉ.चौधरी, प्लास्टिक के उपयोग के कुपरिणाम की थीम पर आधारित ‘दैनिक भास्कर’ की पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों की पेंटिंग देखने के बाद उन्हें संदेश दे रहे थे। इस क्रम में उन्होंने अपनी सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान का खासा जिक्र किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पेंटिंग प्रतियोगिता में टॉपर रहे रांची के करैली स्कूल के सुमित दत्ता को लैपटॉप प्रदान करते दैनिक भास्कर के बिहार-झारखंड के सीओओ सौरेंद्र चटर्जी और एडिटर बिहार सतीश सिंह।
https://ift.tt/3b0dTdw
from Dainik Bhaskar
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने